Notification

×

लेबल

Tags

Kode Iklan Disini

Kode Iklan Disini

Indeks Berita

Tag Terpopuler

सरकार का रक्षाबंधन उपहार: गैस सिलेंडर पर बड़ी कीमत में कटौती से उपभोक्ता प्रसन्न

| सितंबर 01, 2023 WIB


केंद्र सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर देश की जनता को बड़ी राहत दी थी. आज एक बार फिर सरकार ने लोगों को तोहफा देते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। गौरतलब है कि सरकार हर महीने एक निश्चित तारीख पर गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को समायोजित करती है।


इसी कड़ी में सरकार ने एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. एलपीजी घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के बाद मोदी सरकार ने अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी कम कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 157 रुपये कम होकर अब 1522.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में यह 1802.50 रुपये की जगह 1636 रुपये में मिलेगा. इसी तरह मुंबई में कीमत 1640.50 रुपये से घटकर 1482 रुपये हो गई है.


गौरतलब है कि मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी. सरकार के इस फैसले से घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में अहम बदलाव आया है।